सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को बाधित कर घण्टो किया प्रदर्शन

उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज अनुमण्डल मुख्यालय के रहटा चौक पर शुक्रवार को सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को बाधित कर घण्टो प्रदर्शन किया।इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा नेता मोती सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है।एपीएमसी एक्ट में संशोधन से किसानों को लाभ मिलता तो किसानों में संपन्नता आती, लेकिन 2006 के बाद से राज्य के किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही है।2006 में ही एपीएमसी बंद कर दिया गया था। इससे राज्य के कुल खाद्यान्न का एक प्रतिशत भी खरीद नहीं हो सका है।सरकार युवा और किसान को वर्षों से ठग रही है।देश के सभी किसान आज सड़क पर लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।वे मनमाने रवैये से सरकार चला रहे हैं।

कहा कृषि बिल के विरोध में शुक्रवार को वे लोग अनुमण्डल मुख्यालय रहटा चौक पर प्रदर्शन कर बिल को वापस लेने की मांग की कर रहे हैं।जबसे यह सरकार बनी लोगों को मात्र आस्वाशन दिया जा रहा है ओर ऐसा कानून और बिल लाया जा रहा है जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ रही है।देश के कोने-कोने में किसान सड़क पर आ गए हैं।सरकार का विरोध किया जा रहा है ।किसानों की हकमारी यह सरकार कर रही है।इसलिए हमलोग सरकार किसान बिल के विरोध में चक्का जाम एवं प्रदर्शन कर रहे हैं।

मौके पर अंचल मंत्री उमाकांत सिंह,मोती सिंह,मो चांद,सुरेश चौधरी,विद्यानंद पंडित, मोहम्मद परवेज आलम ,जंग बहादुर पासवान ,बीपी मोबीरा, मोहम्मद कैसी, मोहम्मद दाऊद, मंजो देवी, मोहम्मद फुरकान, गायत्री देवी ,विनोद मंडल ,विनोद चौधरी, सरवन कुमार, मोहम्मद अमीर उद्दीन सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।