भाजयुमो के जिला मंत्री के रूप में मनोनीत हुए हेमंत सिंह

मधेपुरा/ बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कामती ने सदर प्रखंड मधेपुरा के शकरपुरा गांव निवासी हेमंत सिंह को भाजयुमो के जिला मंत्री के रूप में मनोनीत  किया है. श्री सिंह संगठन के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और पूर्व में संघ स्वयसेवक,अभाविप के कार्यकर्ता तथा पूर्व में भाजयुमो के कार्यकर्ता रहे हैं तथा बीजेपी नगर के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। उनके मनोनयन पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव, बीजेपी नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुधांशु कुमार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ हर्ष सिन्धु आदि ने बधाई दिया है।