हसनगंज पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

रतन यादव/ हसनगंज, कटिहार/जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित राजा सड़क मोड़ में हसनगंज थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल के नेतृत्व में गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल दिखा। गौरतलब हो कि क्षेत्रों में सड़क यातायात नियमों के पालन व अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। साथ ही महामारी को देखते हुए मास्क की भी जांच की जाती है।

मौके पर जांच के दौरान वाहन के कागजात तथा चालक के ड्राइवर लाइसेंस, हेलमेट, डिक्की सर्च आदि किया गया। जिसको लेकर एएसआई ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें खासकर वाहनों के कागजात एवं डिक्की सर्च कर दंडित करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि दर्जनों वाहन का चेकिंग विधिवत रूप से पुलिस बल के सहयोग से किया गया। इस अभियान में हसनगंज थाना के पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से शामिल थे।

कटिहार