धूमधाम से मनाई गई हरसू ब्रह्म देव की जयंती

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने किया दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन

कैमूर से दाऊजी केशरी की रिपोर्ट/ देश में सुप्रसिद्ध एवं सिद्ध पीठ कैमूर जिले के चैनपुर में स्थित हरसू ब्रह्म धाम में शनिवार को धूमधाम से हरसू ब्रह्म देव जी की जयंती मनाई गई। देश के विभिन्न राज्यों से 20,000 से भी ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। हरसू ब्रह्म देव जी बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान जो स्थानीय विधायक भी हैं ,उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस मौके पर गुड्डू सिंह के द्वारा भंडारे की व्यवस्था किया गया था। जिसमें दिन भर नाश्ता, खाना पेयजल की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई थी।जो देर रात तक चलती रही। जिसमें लोकगीत गायक कुसुम पांडे ,मदन राय जैसी हस्तियों ने शामिल होकर अपने कला के प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिए।बाबा के दरबार मे विधि व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम का आयोजन बद्रीनाथ शुक्ला,गुड्डू सिंह, कैलाश पति त्रिपाठी, विनोद पांडे, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रोफेसर राकेश सिंह व संचालन राज केश्वर त्रिपाठी ने किया।