बाढ़ पीड़ितों ने लगाया नाम जोड़ने में वसूली का आरोप

ब्रजेश कुमार/ आलमनगर, मधेपुरा/  एक तरफ जहां प्रखंड क्षेत्र के लोग बाढ़ से त्राहिमाम है वहीँ दूसरी ओर बाढ़ पीड़ितों से रुपया उगाही का मामला सामने आ रहा है. ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ से त्रस्त रहने वाले इस क्षेत्र के 3 पंचायतों में प्रशासन द्वारा वार्ड सहाय्य राशि देने के लिए बाढ़ से प्रभावित होने वाले पीड़ित परिवारों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया था.

पूरे प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों से बाढ़ सहाय्य राशि की सूची बनाने में रुपए उगाही किए जाने की बात कहीं जा रही है .वहीं खापुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित दो कटिया निवासी शनिचरी देवी ,लीला देवी, बुधन ऋषि देव ,बसिया देवी सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ सहाय्य राशि के लिए सूची में नाम जोड़ने हेतु वार्ड सदस्य के पति दिनेश ऋषि देव द्वारा 100 रुपया की वसूली की गई है . रुपए नहीं देने पर बाढ़ सूची में नाम नहीं लिखा गया.