वीआईपी पार्टी के द्रारा लोगों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा )/ अनुमंडल के आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमनगर पूर्वी एवं पश्चिम पंचायत में वीआईपी पार्टी के प्रदेश युवा सचिव ब्रह्मदेव कुमार सहनी के नेतृव में जरुरत मंद लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया।राहत सामग्री वितरण के मौके पर सहनी ने कहा कि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के निर्देश पर पूरे आलमनगर विधानसभा में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा से जदयू का 25 साल से विधायक हैं। लेकिन क्षेत्र में विकास की रफ्तार कोसों दूर है।जनता नया विकल्प ढूंढ रहा है। मोजूदा हाल में बद से बदतर हो चुका आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर इलाके से आलमनगर एवं पुरेनी मुख्यालय समेत विधानसभा के अन्य मुख्य संपर्क पथ को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के एक साल बाद भी ठीक नहीं रहा है।मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपया लुटा जा रहा है।

मौके पर गुलाबी सहनी,भोला सहनी ,चन्द्रदेव ऋषिदेव, कारेलाल ऋषिदेव,लक्ष्मण ऋषिदेव,मंटू सहनी,रोशन चौधरी, भूषण चौधरी, सहित अन्य मौजूद थे।