भीषण महंगाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रणजीत कुमार सुमन/मुरलीगंज,मधेपुरा/ मुरलीगंज में मंगलवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड व अंचल कार्यालय मुरलीगंज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकपा के अंचल मंत्री अनिल भारती के अगुआई में किया। दिन के करीब 1:00 बजे प्रखंड कार्यालय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुरलीगंज रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से झंडा बैनर एवं परंपरागत हथियार से लैस होकर ढोल नगाड़े एवं डिगा बजाते हुए् प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया। भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि कोरोना महामारी के इस भयानक काल में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस ,सरसों तेल आदि आवश्यक सामानों की लगातार बढ़ती कीमतें, गरीबी उन्मूलन एवं विकास योजनाओं में व्याप्त लूट,आदिवासियों एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार से लोगों का जीना दूभर हो गया है। भाकपा नेता ने कहा कि आजादी के 74 वर्ष बाद भी कमजोर वर्गों पर दमन बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि सिंगयान के रानी पट्टी गांव में दर्जनों आदिवासी अपने खतियानी जमीन से उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी बेदखल हैं। वही जोरगामा के सीलिंग से फाजिल जमीन पर पर्चा धारियों का दखल नहीं है।

कहा कि विभिन्न तरह की समस्याओं से आम लोग त्रस्त है, परंतु केंद्र व राज्य सरकार जाति और धर्म की राजनीति करने में मस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार, अपराध बना उद्योग, सरकार जनता का सुधि ले, नहीं तो सिंहासन खाली करे।  पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर अपना 11 सूत्री मांगों पत्र सौंपा। मौके पर पार्टी के मजदूर नेता उमेश हेंब्रम परमानंद साह चारणी हेंब्रम, सुधीर चौधरी, रामसुंदर यादव, वीर सिंह टू डू रीतलाल टू डू ,जगदीश मिर्धा, शिवचरण मुर्मू ,जगदीश ऋषि देव, मोहम्मद कासिम, आलोक कुमार, सोनू कुमार, राजेश कुमार आदि बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता शामिल थे।