दीपक ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेवारी, बने ठाकुर स्वर्णकार संघ के संयोजक

अररिया/ ठाकुर स्वर्णकार संघ के संयोजक ब्रह्मप्रकाश ठाकुर की मेहनत रंग लाने लगी है। भागलपुर से शुरू हुए इस संगठन का विस्तार अब धीरे-धीरे बिहार भर में होने लगा है। बुधवार को संगठन ने पूर्व बिहार व दानवीर कर्ण की धरती भागलपुर से सीमांचल की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया है। आज अररिया में ठाकुर स्वर्णकार संघ की जिला इकाई का गठन किया गया है। दीपक ठाकुर जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश संयोजक ब्रह्मप्रकाश ठाकुर ने बताया कि आज हर समाज मजबूत हो रहा है और जनहित में काम कर रहा है, लेकिन हमारा ठाकुर स्वर्णकार समाज एकता के अभाव में बिखरा पड़ा है।

इस संबंध में प्रदेश संयोजक ब्रह्मप्रकाश ठाकुर ने बताया कि आज हर समाज मजबूत हो रहा है और जनहित में काम कर रहा है, लेकिन हमारा ठाकुर स्वर्णकार समाज एकता के अभाव में बिखरा पड़ा है। लेकिन अब इसे संगठित करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस का असर दिखने भी लगा है। कोरोना संकट में समाज की ओर से भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा, बांका, अररिया सहित अन्य जिलों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी गई।