डीजल पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया

उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर पेट्रोल डीजल के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खोखा ने बताया कि एक तरफ देश स्वास्थ्य और आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाकर मुश्किल वक्त में मुनाफा मुनाफाखोरी कर रही है।

कहा पिछले साढे 3 महीने में भाजपा सरकार ने डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ाकर देश के नागरिकों का शोषण करने का काम रही है। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मोहम्मद केशर, मोहम्मद शरीफ, मुनेंद्र प्रसाद सिंह, मोहन मुखिया, गौरी मंडल, मधु कांत झा, रंजीत झा, शिबू मुखिया, राजेंद्र चौधरी, प्रकाश मिश्र, शिबू मुखिया, राजू सिंह, शशि मुखिया, विजय मंडल, नवीन गुप्ता, मोहम्मद अंजार, डॉक्टर बबलू शर्मा आदि मौजूद थे।