गणतंत्र दिवस पर चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन को पुलिस अधीक्षक मधेपुरा योगेंद्र कुमार ने किया सम्मानित,लोगों ने दी बधाई

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा, मधेपुरा

गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर आज 26 जनवरी को चौसा थानाध्यक्ष रवीश रंजन को बेहतर कार्य करने एवं त्वरित घटना उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा योगेंद्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने बताया कि एक थानेदार के रूप में जो कर्तव्य दिया गया है उसका पालन सही तरीके से करने का प्रयास करता हूं। इन सब कार्यो के लिए एसपी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस सम्मान के लिए चौसा थाना के अवर निरीक्षक बलराम सिंह, प्रमोद प्रसाद,श्यामचन्द्र झा, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार अमल,प्रदीप कुमार,हबीबुउल्लाह अंसारी, उमेश कुमार,महिला पुलिस गुंजा कुमारी,भाग्यश्री,कुमारी मोरिया,कमांडो बल रवि कुमार, सूरज कुमार,मयंक सिंह,ग्रामीण पुलिस मृत्युन्जय कुमार,राजेश पासवान, आशुतोष कुमार, दीपक कुमार,मनोज कुमार,बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष मनोज प्रसाद,सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार सुमन,सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी,आरिफ आलम,अशोक कुमार,अरविंद कुमार, ललन कुमार पट्वे,मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन कुमार मंडल,सुबोध कुमार सुमन,सचिन कुमार बंटी, मुखिया कुमारी माला,सरिता सुमन,युवा समाजसेवी मनोज राणा,राहुल कुमार यादव,जवाहर चौधरी,मनौवर आलम,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार,पूर्व उप प्रमुख विनोद सिंह आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।