संजय कुमार सुमन sk.suman379@gmail.com
“कश्तियाँ बदलने की जरुरत नहीं दिशा को बदलो तो…..
किनारे खुद पे खुद बदल जाते है”
दोस्तों,आज मैं आपके साथ एक बड़ी ही interesting और important बात share कर रहा हूँ ।एक ऐसी छोटी सी बात जिसने मेरे thought process को improve करने और positive बनाने में बहुत मदद की है।मुझे पूरी उम्मीद है कि ये आपके लिए भी उतना ही लाभदायक होगा। ऐसा मैं इसलिए भी कह पा रहा हूँ कि क्योंकि इसे समझना बहुत ही simple है और इसे practically apply करना भी आसान है।अगर आपको अपनी लाइफ बदलनी है तो इसका आसान सा रास्ता है की पहले आपको खुद को बदलना होगा। हम लोग करते क्या है?हम हमेशा बाहरी चीजो को बदलने की सोचते है।हम बहाने ढूंढते है।अपने किसी काम में फ़ैल होने पर दुसरे व्यक्ति को दोष दे देते है। ऐसा करने पर हम खुद के पैर पर ही कुल्हाड़ी मारते है।जब तक हम बाहरी चीजो को छोड़कर खुद को बदलने की नहीं सोचेंगे।हमारी लाइफ कभी बदल नहीं सकती।इसलिए जरूरत है पहले अपनी सोच को बदले।अपनी सोच बदले कभी भी सफलता नहीं पाई जा सकती है।किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार या सोच को बदलने के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं है, इसलिए जब आप यह कहते हैं कि काश उस ने ऐसा न किया होता या मुझे यकीन नहीं होता कि वह ऐसा कर सकता है तो यह कहने से पहले अपने विचारों पर अंकुश लगा कर कुछ पल ठहरें और दूसरे के नजरिए से उस के व्यवहार को परखें। तब आप स्वयं ही किसी के व्यवहार या सोच के बारे में निर्णय लेना बंद कर देंगे ।जिस दिन आप दूसरों के नजरिए का फैसला करना छोड़ अपनी सोच के बारे में निर्धारण करना शुरू कर देंगे उसी दिन से दुनिया आप के लिए बदली हुई और खूबसूरत हो जाएगी।
हमारे विचारों में परिवर्तन ही किसी भी परिवर्तन का आधार है।किसी ने कहा और हमनें मान लिया? सभी अपनी तरह से सोंचते है, अनुभव करते है। इसे स्वीकार करने से पहले कई रास्तों, प्रक्रिया से गुज़र कर परिवर्तन आता है। शायद सीधा मार्ग परिवर्तन जैसा नज़र नही आता।सारा खेल ही सोच का है …सोच को सकारात्मक हो तो सब कुछ सही चलता है …किन्तु दुर्भग्यवश आज सोच इतनी नेगेटिव होती जा रही है की सब लोग गलत दिशा की और जाते दिखाई देते हैं और समाज का विघटन हो रहा है।सोच को सही दिशा देने की नितांत आवश्यकता है।व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है। व्यक्ति को दूसरों को बदलने से अच्छा है अपने अंदर बदलाव लाना , लेकिन लोग खुद को नहीं देखते बल्कि दूसरों को नसीहत का पाढ पढाते रहते हैं।
जीवन से संतुष्ट होने के लिए आपको बदलना होगा और खुद को बदलावों के अनुरूप बनाना होगा। यह आपके लिए और कोई नहीं बल्कि आप खुद ही कर सकते हैं। पहला कदम हमेशा सबसे कठिन होता है, पर दृढ़ निश्चय और सही मानसिकता के साथ आप लगभग हर चीज में जीत हासिल कर सकते हैं। वर्तमान में चीजें कैसी हैं यह आपको मालूम हो सकता है, पर आने वाले समय में क्या छुपा है वो बिल्कुल अलग हो सकता है और होगा।आपकी लाइफ अभी जिस भी कंडीशन पर है वह आपकी सोच के कारण ही है। यह आपकी सोच ही है जो किसी चीज को सही तो किसी चीज को गलत बताती है।सोच में अगर फर्क आ जाये तो काफी चीजे अपने आप बदली हुई नजर आयेंगी। आपके साथ दिनभर में कुछ भी होता है उस स्थिति में आपके पास हमेशा 2 Option होते है।एक Positive Side और दूसरा Negative ।इसलिए, आप हमेशा पॉजिटिव चीजो पर ही ध्यान रखे ।Always Positive चीजो पर ही Focus रखे।हर चीज के नेगेटिव साइड को भी देखो और पॉजिटिव साइड को भी पर हमेशा चुनो पॉजिटिव साइड को।
दोस्तों, इसलिए जब भी आपको इस तरह की भावनाएं विचलित करने लगे तो यह सोचे की ये उस कहानी का हिस्सा है जो आपने अपने दिमाग में बना रखी है,वास्तविकता से उसका कोई लेना-देना नहीं है।तभी आप एक सुखी और आदर्श जीवन जी सकोगे।हम सफलता तो पाना चाहते है पर हम अपने Negative Attitude के कारण कई बार सफल होने से दूर रह जाते है।इसलिए यह बहुत जरुरी है की आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखे।सकारात्मकता की शुरुआत आशा और विश्वास से होती है। चारों तरफ अंधेरा हो और अगर हम एक दीपक जला दें तो एक पल में फैला हुआ अंधकार दूर हो जाता है। इसी तरह आशा की एक किरण हमारे सारे नकारात्मक विचारों को दूर कर देता है। महात्मा गाँधी ने कहा है – “मनुष्य वह प्राणी है जो अपने विचारो से बना होता है, वह जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है”
(लेखक संजय कुमार सुमन लगातार विभिन्न विधाओं में अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को राह दिखाते हुए पत्रकारिता कार्य को अंजाम दे रहे हैं।दर्जनों पुरुस्कार से अब तक सम्मानित भी हो चुके हैं।)