बक्सर : किशोरी के साथ दो दबंगो ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

बक्सर से नीतीश सिंह

सिमरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।इसका खुलासा पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया तब हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ कुछ दिन पूर्व दुष्कर्म किया था। आरोपितों ने पीड़िता को किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। पीड़िता डर के मारे चुप हो गई। कुछ दिनों के बाद पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा। पीड़िता को गर्भवती होने की अशंका हुई। पीड़िता ने डर के मारे आरोपितों को गर्भवती होने की जानकारी दी। आरोपितों ने पीड़िता का कहीं पर पहले इलाज कराया। लेकिन मामला गड़बड़ ही रहा। पीड़िता का दर्द दूर नहीं हो रहा था। पीड़िता की स्थिति जब बिगड़ने लगी तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने महिला थाना पुलिस को सूचना देते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला थानाध्यक्ष सुशीला सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। वरीय अधिकारियों के निर्देश के तहत मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।