बक्सर : राजकीय सम्मान के साथ होगा महाराज कमल सिंह की अंतिम विदाई

नीतीश सिंह@बक्सर

शाहाबाद के प्रथम सांसद एवं डुमराँव महाराज कमल सिंह के निधन की खबर मिलते ही पुरे देश में शोक की लहर दौड़ गई| जो जैसे ही यह खबर सुना वैसे ही दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए भोजपुर कोठी पहुंचने लगे एवं शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है|

बताया जा रहा है कि महाराज का अंतिम संस्कार बक्सर स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा. जो छ जनवरी की सुबह 8 बजे से उनका पार्थिव शरीर राजगढ़ के लिए रवाना होगा. जहां मार्बल हाउस में सुबह 9:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा तथा उसके बाद सुबह 11 बजे उनका शव बक्सर के लिए रवाना होगा जहां दिन में 2:00 बजे उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. इस दुःख की घडी में प्रभारी जिलाधिकारी अरविंद कुमार साथ ही जिला प्रशासन ने गहरा दुख व्यक्त किया है|

मुख्यमत्री,केंद्रीय मंत्री समेत अन्य लोगो ने प्रगट की गहरी शोक संवेदना

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमत्री नितीश कुमार व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।निधन की सूचना मिलते हैं उन्होंने उनके पुत्रों से बातचीत की, उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। बक्सर सहित संपूर्ण शाहाबाद व बिहार के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।

परमपिता परमेश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को संबल प्रदान करें।साथ ही भाजपा नेता ओम प्रकाश भुवन ,प्रदीप दुबे, ब्रह्मा ठाकुर, राकेश सिंह, मिथिलेश राय, ओमप्रकाश सिंह,नीरज सिंह, रोशन सिंह, सोनू राय, समाजिक कार्यकर्त्ता राजीव रंजन सिंह, विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता दीपक यादव, संट्टू मित्रा,उत्तम पाठक,सुजीत सिंह, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक,जनतांत्रिक विकास पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश समेत अन्य लोग शामिल हैं|