भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का मधेपुरा में स्वागत

कहा आने वाले चुनाव में भाजपा और उनके सहयोगी गठबंधनों को दो तिहाई से ज्यादे सीट दिलाकर बिहार में दुबारा सरकार बनायेंगे

मधेपुरा ब्यूूरो

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने मधेपुरा में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन2020 विजयलक्ष्य को लेकर मेरा बुथ सबसे मजबूत, हर बूथ पर डिजिटल युथ,हर बूथ पर कमल क्लब के गठन जल्द बनाने के मंत्र से युवाओं को संकल्पित कराने हेतु बिहार के सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की अहम जिम्मेदारी होगी चूँकि कोरोना संकट के कारण बड़ी सभा या रैली नहीं हो सकता है इसलिए हम सभी हर बूथ डिजिटल युथ बनाकर वर्चुअल माध्यम से जन-संवाद कर आने वाले चुनाव में भाजपा और उनके सहयोगी गठबंधनों को दो तिहाई से ज्यादे सीट दिलाकर बिहार में दुबारा सरकार बनायेंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव के नेतृत्व में गम्हरिया, सिंहेश्वर, मधेपुरा में कार्यकर्ता सेकड़ों मोटरसाइकिल से उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप एवं भाजयुमो नेता राहुल यादव बाबा सिंघेश्वर का प्रतीक चिन्ह एवं चाँदी के बाँसुरी से प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन कामत की अध्यक्षता एवं नगर अध्यक्ष सुधांशु कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री रोशन कुमार हेमंत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह,विजय कुमार विमल,अमोल राय,अनिल यादव नगर अध्यक्ष अंकेश गोप,क्षेत्रीय प्रभारी गिरीशचंद्र ठाकुर,रूपेशचंद्र यादव,जिला प्रभारी चंदन सिंह,प्रदेश सोसल मीडिया संयोजक अंकेश सक्सेना,रौशन कुशवाहा,अरविन्द मिश्रा, सुमित वर्मा,अमित आनंद,पंकज मंडल,रीता राय, राजू राय, अमरदीप राय,सुनील सिंह,सेतु राज,ब्रजेश कुमार,कुंदन राय, धर्मेंद्र यादव संबोधित किया। भाजयुमो के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण व बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता रहे मौजूद।