भागलपुर:ढोलबज्जा उच्च विद्यालय में मूल प्रमाण पत्र देने के बदले 500 रुपये मांगने का आरोप,स्थानीय लोगों की पहल पर छात्र को मिला मूल प्रमाण पत्र

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@नवगछिया,भागलपुर

नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा में एक छात्र ने विद्यालय प्रबंधन पर मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र नहीं देने का का आरोप लगाया था और मूल प्रमाण पत्र देने के बदले 500 रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और नवगछिया छात्र संघ जदयू जिलाध्यक्ष को होने पर उन्होंने विद्यालय पहुंच कर इसकी छानबीन की और उस छात्र को मूल प्रमाण पत्र दिलाया गया।

विद्यालय के शिक्षक गोपाल राय ने कहा कि इस तरह का आरोप बिल्कुल निराधार है। विद्यालय से प्रधानाध्यापक रामदेव प्रसाद सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव देखा गया, छात्रों ने शिक्षकों की कमी के बारे में अवगत कराया। विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने से मैदान में पशुओं की आवाजाही होते रहता है जिससे विद्यालय में आने-जाने वालों के बीच हर हमेशा भय का माहौल बना रहता है। छात्र संघ जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, अभिषेक भगत, छात्र संघ जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार विद्यार्थी, प्रशांत कुमार कन्हैया, विजय कुमार, दीपक राम के साथ अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। छात्र संघ जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, अभिषेक भगत, प्रशांत कुमार कन्हैया, विनीत कुमार विद्यार्थी ने कहा कि जल्द ही विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर विद्यालय की समस्याओं को दूर किया जाएगा।