भागलपुर:नवगछिया जदयू मीडिया सेल ने चलाया ऑनलाइन सदस्यता अभियान

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@नवगछिया,भागलपुर 

बिहार प्रदेश जदयू मीडिया सेल के आदेशानुसार नवगछिया में जिला संयोजक रवि कुमार के नेतृत्व में ऑनलाइन सदस्यता अभियान का कैंप लगाया गया. इस कैंप के माध्यम से सैकड़ों प्राथमिक सदस्य जदयू के बनाये गये.

जिला संयोजक रवि कुमार ने कहा कि इस तरह के कैंप आगे भी लगाये जायेंगे. नवगछिया संगठन जिला में दस हजार से भी अधिक सदस्य ऑनलाइन के माध्यम से बनाये जायेंगे. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, महिला जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुलकित मंडल, युवा जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, छात्र जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन राय, छात्र जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार, छात्र जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार, मीडिया सेल जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार, रंगरा प्रखंड संयोजक रूपक पटेल, गोपालपुर प्रखंड सह संयोजक नवाब खान, अभिषेक भगत समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में शिरकत किया.