मधेपुरा:कन्या मध्य विद्यालय चौसा में समारोह आयोजित कर बाल संसद को दिलाया गया पद व गोपनीयता की शपथ

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा,मधेपुरा 

कन्या मध्य विद्यालय चौसा में आज बुधवार को सत्र 2019-20 की बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने की जबकि संचालन बाल संसद के शिक्षक संयोजक संजय कुमार सुमन ने की।कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम बाल संसद के मंत्रिमंडल को उनके कार्य एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई उसके बाद पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानाध्यापक श्री पासवान ने मंत्री मंडल के तमाम मंत्रियों को शपथ दिलाई।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री पासवान ने कहा कि बाल संसद लोकतंत्र व्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्पूर्ण आयाम है।इसके तहत बच्चे लोकतंत्र की व्यवस्था सीखते है।देश का शासन व्यवस्था कैसे चलाया जाता है।बाल संसद के पदाधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों का सभी क्षेत्रों में विकास होगा। शिक्षक संयोजक श्री सुमन ने कहा कि कहा कि विद्यालय का यह बाल संसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की एक पहली कड़ी है।यहां के बच्चे जो भी पदधारक का स्थान ग्रहण किये है, वे अपने स्तर से स्कूल की व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने का काम करेंगे।आने वाले दिनों में यही बच्चे देश की इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपना अहम योगदान देगें।उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में सकारात्मक, राजनैतिक नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।किसी भी विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने में बाल संसद की भूमिका अहम होती है।बाल संसद के पदाधिकारी विद्यालय के अंदर की सभी तरह की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखते हैं ताकि विद्यालय में खुशनुमा माहौल बना रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल बाल संसद के मंत्रिमंडल में गजब का उत्साह दिख रहा था।बच्चे काफी प्रसन्न थे।प्रधानमंत्री साक्षी कुमारी ने कहा कि शपथ लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।मेरा और मेरे मंत्रिमंडल का कार्यकाल काफी बेहतर रहे इसके लिए लगातार प्रयास करूंगी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रिजवाना इसराइल, हकिम उद्दीन, प्रतिभा गुप्ता, बिंदु कुमारी, संजीवानंद, उमेश प्रसाद यादव,शुभम कुमारी, बिंदुला कुमारी, रेहाना खातून, विभा कुमारी, पुरुषोत्तम कुमार, राजीव नंदन, अमीम आलम समेत सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

किस बच्चों को मिला कौन सा दायित्व

वर्ग 8 की साक्षी कुमारी को प्रधानमंत्री, वर्ग 8 की गुंजन कुमारी को उपप्रधानमंत्री, वर्ग 8 की चंचल कुमारी को शिक्षा मंत्री,वर्ग 8 की शिवानी कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, वर्ग 8 की उम्मे हबीबा को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, वर्ग 8 की लवली कुमारी को उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, वर्ग 8 की निकिता कुमारी को जल एवं कृषि मंत्री, वर्ग 8 की सनुबी नाज उप जल एवं कृषि मंत्री, वर्ग 8 की रानी कुमारी को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री,वर्ग साथ की रौशनी को उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री,वर्ग सात की डेजी कुमारी को पुस्तकालय विज्ञान मंत्री, वर्ग 6 की नवदुर्गा कुमारी को उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, वर्ग 8 की अर्चना कुमारी को सुरक्षा मंत्री,वर्ग सात की मुनमुन कुमारी को उप सुरक्षा मंत्री के रूप में चुना गया।

देखें वीडयो 

https://youtu.be/TY8g9QXVbyA