वार्ड सदस्य का हुआ आकस्मिक निधन

कटिहार/कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत के वर्तमान वार्ड सदस्य कबैया गांव निवासी विश्वनाथ ऋषि (45वर्ष) का आकस्मिक निधन सोमवार को हो गया। जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्य वर्तमान वार्ड सदस्य है। बताया जाता है कि कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे जो बीते रात्रि उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें प्रेशर व हार्ट की शिकायत थी। मृत्यु की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया राजेंद्र उरांव ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर उप मुखिया मोहम्मद मोहित, पूर्व प्रमुख प्रमोद उराँव, वार्ड सदस्य पंकज शर्मा, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शिव किशोर मंडल आदि समाज के गणमान्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।